{"_id":"67ed8ab59bb28ad41704fcf8","slug":"a-road-in-the-city-where-there-are-only-potholes-mathura-news-c-369-1-mt11002-127362-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शहर की एक ऐसी सड़क, जहां सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शहर की एक ऐसी सड़क, जहां सिर्फ गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
महोली रोड माधवपुरी के सामने टूटी हुई सड़क
मथुरा। वैसे तो शहर की शायद की कोई ऐसी सड़क होगी जो गड्ढा विहीन हो, लेकिन शहर की सर्वाधिक दबाव वाली महोली रोड पर इतने गड्ढे हैं कि पता ही नहीं चलता कि सड़क कहां पर है। महोली रोड पर वर्षो से निर्माण कार्य नहीं हुआ है। सड़क में इतने गड्ढे हैं कि आए दिन वाहन चालक घायल हो रहे हैं।
हाईवे को नए बस स्टैंउ से जोड़ने वाली सबसे महत्वपूर्ण महोली रोड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। सड़क में हुए गड्ढों के कारण यहां रहने वाले लोग तो परेशान हैं, साथ ही मार्ग से रोजाना निकलने वाले भी परेशान हैं। बारिश के दिनों में तो यह रोड जानलेवा हो जाती है। रोड में हुए गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
जिन लोगों की मजबूरी होती है वही महोली रोड से होकर गुजरते हैं। वरना लोग दूसरे मार्ग को अपनाते हैं। इसके कारण यहां दुकान करने वालों की दुकानदारी पर असर पड़ता है। महोली रोड पर मथुरा बार एसोसिएशन के पूर्व कई अध्यक्षों का निवास स्थान है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष का निवास भी इसी मार्ग पर है। इसके बावजूद भी मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण अधिकारी बनी-बनाई सड़कों को पुनः बनाकर बजट को खत्म करने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन इस मार्ग के निर्माण की ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
वर्षों से सड़क खराब पड़ी है। कई बार अधिकारियों को पत्र देकर मार्ग के निर्माण की मांग की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
-कुसुमलता सिंह, पूर्व पार्षद
पिछले काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। सड़क पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यह मार्ग जल्द बनना चाहिए।
-हरेकृष्ण अग्रवाल एडवोकेट