फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A reverse case was filed against the woman who accused the factory owner

Mathura News: फैक्टरी स्वामी पर आरोप लगाने वाली महिला पर ही उल्टा मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
A reverse case was filed against the woman who accused the factory owner
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ ही पुलिस ने चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर महिला और उसके साथी के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि जो रिकार्डिंग उसने पुलिस को दी थी उसकी तो पुलिस जांच की ही बात कर रही है। कार्रवाई कोई नहीं कर रही।
विज्ञापन



हाईवे थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में निजी पब्लिकेशन के मालिक पर थाना हाईवे की ही रहने वाली एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। महिला ने विरोध किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया, महिला का साथ देने वाली 10 महिला कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया। इसकी शिकायत करने के लिए पीड़िता पिछले दो माह में चौकी, थाना, एसएसपी के अलावा एडीजी आगरा के पास भी गई, लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों से उसे केवल कार्रवाई का आश्वासन मिला।
विज्ञापन


इधर, फैक्टरी स्वामी की एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर 15 नवंबर को हाईवे पुलिस ने महिला और उसके साथी के खिलाफ चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया। जबकि पीड़िता के साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला ने फैक्टरी स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जिस दिन की घटना बताई जा रही है उस दिन फैक्टरी स्वामी मथुरा में ही नहीं था। फैक्टरी स्वामी ने जो मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। फैक्टरी स्वामी का एक अश्लील बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया के माध्यम से मिला है। पीड़िता को ऑडियो उपलब्ध कराने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed