फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A report has been filed against the state president of Rashtriya Divyang Sena

Mathura News: राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the state president of Rashtriya Divyang Sena
मथुरा। राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष को जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश करना महंगा पड़ गया। डीएम के आदेश पर सदर थाने में तैनात सिपाही ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पेट्रोल डालने की सूचना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार आनन-फानन मौके पर पहुंच गए थे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से अभद्रता भी की। इस पर जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि देर रात सदर थाने के हेड कांस्टेबल अतुल कुमार ने कोसीकलां निवासी प्रकाश तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि इससे पहले भी एक जमीन के विवाद में छटीकरा की एक महिला ने जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। आए दिन होने वाली इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिदिन जनसुनवाई होती है। पहले भी दिव्यांग शिकायत करने आए थे। उनकी शिकायत सुनी थी। कार्यालय पर दिव्यांगों के आने-जाने के लिए स्लैब भी बनवाई। बुधवार को भी शिकायत सुनी गई, लेकिन दिव्यांग ने आत्मदाह का जो प्रयास किया इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं है। इस तरह की हरकत समाज में गलत संदेश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed