फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A pledge was taken to make BSP supremo CM for the fifth time

Mathura News: बसपा सुप्रीमो को पांचवी बार सीएम बनाने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A pledge was taken to make BSP supremo CM for the fifth time
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 69वें जन्मदिन को बसपाइयों ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। लक्ष्मी नगर स्थित ईंट मंडी में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया गया। साथ ही बसपा सुप्रीमो को पांचवी बार सूबे का मुखिया बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और आगरा मंडल प्रभारी अजय सील गौतम ने सभी को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन की बधाई दी। कहा कि बसपा सरकार में जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्व समाज को लाभ पहुंचाया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को 2027 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन



विशिष्ट अतिथि आगरा मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद मंडल ने कहा कि बसपा की सरकार में कानून का राज था। मंडल प्रभारी संजय गुर्जर, राजाराम निगम, जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश कर्दम ने भी विचार रखे। इससे पूर्व मुख्य और विशिष्ट अतिथि का 21 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला प्रभारी ओमप्रकाश बघेल, डॉ. अमर सिंह, महेश फालेन, नवल किशोर शर्मा, चौधरी हरी सिंह, डॉ. राज, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार, अशोक कुमार सुमन, प्रेमचंद कर्दम, मुख्तियार सिंह गौतम, रामबाबू गौतम आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed