{"_id":"68b201e7aaeb897c120654d3","slug":"a-pledge-of-unity-was-taken-on-the-birth-anniversary-of-shri-daksha-prajapati-mathura-news-c-369-1-mt11002-135039-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्री दक्ष प्रजापति की जयंती पर एकजुटता का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्री दक्ष प्रजापति की जयंती पर एकजुटता का लिया संकल्प
विज्ञापन
श्री दक्ष प्रजापति की जयंती पर मौजूद अतिथि और समाज के लोग।
मथुरा। श्री दक्ष प्रजापति की जयंती शुक्रवार को सौंख रोड स्थित स्थानीय गार्डन में धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. लोकेश प्रजापति ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज सृजन और श्रमशीलता का प्रतीक है। समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय तथा रोजगार के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। एकजुट होकर हम समाज की प्रगति और सम्मान का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। इस दौरान सभी ने एकजुट रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने कहा कि हमें अपने इतिहास और परंपरा पर गर्व करते हुए नई पीढ़ी को संगठित और शिक्षित बनाना होगा। मुख्य आयोजक राष्ट्रीय महासचिव दास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज सुधार संबंधी विचार गोष्ठी तथा नारी-शिक्षा और युवा उत्थान पर चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में शियोनाथ सिंह प्रजापति, जय भगवान प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, रजनी कांता देवी, अंजू प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगी राम प्रजापति आदि मौजूद रहे।