{"_id":"6ad288da55d8a50d640fd761","slug":"a-new-building-for-the-jait-police-station-will-be-built-on-one-acre-of-land-mathura-news-c-412-1-mt21004-12908-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एक एकड़ जमीन पर बनेगा जैत थाने का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एक एकड़ जमीन पर बनेगा जैत थाने का नया भवन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैत को सनसिटी में स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। नए थाने के निर्माण के लिए सनसिटी की ओर से एक एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। इससे थाना जैत के नए परिसर के निर्माण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है।
नवीन थाना परिसर के लिए प्रस्तावित जमीन का सदर एसडीएम मोहित कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार ने भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थल की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया। सम्भवतः आज इसमें थाना परिसर के लिए रजिस्ट्री हो सकती है। सनसिटी की ओर से जनहित में थाना निर्माण के लिए एक एकड़ जमीन मुफ्त उपलब्ध कराई गई है। राजस्व टीम की ओर से पैमाइश पूरी किए जाने के बाद अब आगे की प्रक्रिया पर नजर है। नए स्थान पर थाना परिसर बनने से पुलिस के कामकाज के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित होने की उम्मीद है।
——————
सनसिटी की ओर से थाने के निर्माण के लिए जमीन दान में दी है। फिलहाल जमीन की पैमाइश की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
मोहित कुमार, एसडीएम सदर
-- -- -- -- -- -- -
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नए थाना भवन के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 3.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस धनराशि से प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें जीडी कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष, मालखाना और हवालात सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बैरक और आवासीय भवनों के निर्माण के लिए बाद में अलग से किस्त जारी की जाएगी।