फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a miscreant was injured after being shot in leg during encounter between police and cyber thugs in Mathura

Mathura: पुलिस व साइबर ठगों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2023 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 09:20 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस व साइबर ठगों के बीच मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने दबिश देते हुए उन दोनों को भी कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
a miscreant was injured after being shot in leg during encounter between police and cyber thugs in Mathura
मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण विषेन ने बताया कि आन्यौर निवासी भावना कौशिक ने 10 सितंबर 2022 को ऑनलाइन ठगों द्वारा 90 हजार रुपये खाते से निकालने का केस दर्ज कराया था। जांच कर रही टीम को पता चला कि ठग गोवर्धन थाने के दोसेरस बंबा के पास सिम का लेन देन कर रहे हैं। वे आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

इस पर पुलिस मौके पर पहुंची 

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश शाहिद मेव निवासी छज्जू खेड़ा थाना सीकरी तहसील नगर, जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा थाना गोवर्धन में दर्ज था। 

विज्ञापन
विज्ञापन




मुठभेड़ में दो बदमाश फरार हो गए। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसआई प्रमोद शर्मा की अगुवाई में टीम लगाई गई।  कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों आकिब निवासी सेव का नगला, गोवर्धन और आशीष निवासी भरतिया थाना बलदेव, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने 1 तमंचा, पांच कारतूस, एक कार, एक बाइक व साइबर फ्रॉड में काम आने वाली अलग-अलग मोबाइल कंपनियों की 63 सिम बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed