Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A massive surge of devotees at the Thakur Banke Bihari Temple

Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees at the Thakur Banke Bihari Temple
वृंदावन। दिवाली के बाद नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिर मार्ग पर रेलिंग लगा दी है। श्रद्धालुओं को निर्धारित रेलिंग से होकर मंदिर तक पहुंचाया गया, जहां भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या और मंदिर परिसर में अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में तैनात पुलिसकर्मियों ने मंदिर मार्ग एवं भीड़ का दबाव करने के लिए रस्सी की मदद से श्रद्धालुओं को विद्यापीठ चौराहा से मंदिर प्रवेश द्वार तक छह होल्डिंग एरिया में व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रद्धालुओं को जत्थों में रोक-रोककर मंदिर की ओर आगे बढ़ाया गया, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही।
विज्ञापन

लेकिन रेंलिंग के बीच से होकर बड़ी संख्या में मंदिर की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को मिनटों का रास्ता घंटों में तय करना पड़ा। इतना ही नहीं भीड का दबाव के बीच श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सके। श्रद्धालुओं ने भीड़ और धक्काें से बच्चों को बचाने के लिए अपने कंधों पर बैठा लिए। जबकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को रेलिंग के किनारे से निकाला ताकि भीड़ का दबाव कम हो सके और वह परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed