{"_id":"6ac7eab4e0cf581d520cb2ba","slug":"a-man-who-falsely-reported-a-robbery-of-75000-was-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21004-12610-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 75 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 75 हजार रुपये की लूट की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र में 75 हजार रुपये की लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में लूट की घटना झूठी निकली। बैंक की जानकारी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर युवक द्वारा बैंक से रकम निकालने की बात भी गलत पाई गई।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना जैत के गांव बाटी निवासी बंशीलाल पुत्र सीताराम ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह गोवर्धन चौराहा स्थित बैंक से 75 हजार रुपये निकालकर ला रहा था। गांव बाटी से पहले मोरा रोड पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसे रोक लिया और ब्लेड मारकर रुपये छीनकर मोरा की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर वरुण मिश्रा, थाना प्रभारी जैत सोनू कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर राठी, एसआई मनोज भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बैंक से संबंधित जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच में सामने आया कि बंशीलाल ने बैंक से 75 हजार रुपये निकाले ही नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने लूट की सूचना झूठी देने की बात स्वीकार कर ली। उसने पुलिस से कहा कि उसके कोई रुपये लूटे या छीने नहीं गए थे और उसने डायल 112 पर झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को गांव बाटी से पहले मोरा रोड से शाम करीब 4:23 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।