फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A man was shot and injured due to old enmity

Mathura News: पुरानी रंजिश में शख्स को गोली मारी, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A man was shot and injured due to old enmity
कोसीकलां (मथुरा)। पुरानी रंजिश में दो आरोपियों ने एक शख्स को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और तमंचा बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पैगांव निवासी मोहन और पलवल निवासी महेंद्र द्वारा 17 फरवरी 2014 कोसीकलां केनरा बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बैंक लूट योजना में राधाचरण निवासी शहजादपुर हाल निवासी गोपाल बाग दोनों आरोपियों के साथ लूट की योजना में शामिल था, लेकिन बैंक लूट में शामिल नहीं हुआ। बाद में राधाचरण ने मुखबिर कर मोहन, महेंद्र वह उनके अन्य साथियों को पकड़वा दिया।
विज्ञापन

इसी कारण दोनों आरोपी राधाचरण से रंजिश मानने लगे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे दोनों आरोपियों ने राधाचरण को जान से मारने की नीयत से शाहपुर रोड पर गोली मार दी, जो राधाचरण के सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ छाता आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed