{"_id":"62b8b1a07541db3cbd4cac7a","slug":"a-lot-is-going-to-happen-in-mathura-soon-ramdev-mathura-news-mtr519887087","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में जल्द बहुत कुछ होने वाला है रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में जल्द बहुत कुछ होने वाला है रामदेव
विज्ञापन
मथुरा। योग गुरु बाबा रामदेव रविवार को गुरु भाई आचार्य स्वेदश के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए अचानक मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने वेद मंदिर में करीब एक घंटे का वक्त बिताया। उन्होंने कहा कि मथुरा वेद मंदिर और वृंदावन के गुरुकुल विश्वविद्यालय को उन्होंने गोद लिया है। इनके विकास पर आचार्य स्वदेश की देखरेख में काम होगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में जल्द बहुत कुछ होने वाला है। हालांकि इसे उन्होंने स्पष्ट करने से मना कर दिया।
रविवार को प्रात:काल बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से वृंदावन परमहंस हेलीपैड पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से वे मसानी स्थिति वेद मंदिर आए। यहां उन्होंने आचार्य स्वदेश से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाबा रामदेव ने बताया कि आचार्य स्वदेश उनके बडे़ गुरु भाई हैं। उनकी देखरेख में वेद मंदिर और वृंदावन स्थित गुरुकुल विवि पर काम होगा। इन दोनों को ही उन्होंने गोद लिया है।
बाबा रामदेव ने कहा कि ऋषि दयानंद के विचारों का देशभर में प्रसार हो रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलने से देश की एकता और अखंडता और मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने आश्रम में प्रसादी भी प्राप्त की। इस मौके पर मथुरा नगर पालिका केे पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमेशचंद्र, आश्रम से कोषाध्यक्ष दिनेश, मंत्री और केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रवीण अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, चेतन स्वरूप पाराशर आदि मौजूद रहे।