फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A large crowd gathered at the Banke Bihari Temple on Baikuntha Ekadashi

Mathura News: बैकुंठ एकादशी पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A large crowd gathered at the Banke Bihari Temple on Baikuntha Ekadashi
वृंदावन। बैकुंठ एकादशी के मौके पर मंगलवार को श्रीबांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर द्वार से विद्यापीठ चौराहा तक लंबी कतारों में लगे भक्त बमुश्किल मंदिर तक पहुंचे। उधर, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि शाम को भक्तों की संख्या सामान्य रही। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ भी अर्जित किया।
विज्ञापन


बैकुंठ एकादशी पर सुबह से ही श्रीबांके बिहारी मंदिर में देशभर से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर के प्रवेश द्वार तीन से विद्यापीठ चौराहे तक कतार लगी रहीं। वहीं प्रवेश द्वार दो से लेकर दाऊजी तिराहा तक श्रद्धालुओं की कतार लगी। भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच श्रद्धालुओं ने बिहारी जी के दर्शन किए। एकादशी होेने पर भी पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह रस्से लगाकर भक्तों को धीरे-धीरे मंदिर की ओर भेजा। कतारों में लगी भीड़ का यह आलम मंदिर के पट बंद होने कर निरंतर चलता रहा। भीड़ के बीच में सर्वाधिक परेशानी बुजुर्ग, महिला और बच्चों को हुई।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव से बच्चों को बचाने के लिए भक्तों ने उन्हें अपने कंधों पर बैठा लिया और फिर मंदिर की ओर चलते रहे। सुबह की तुलना में शाम के समय श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही और भक्तों ने सुगमता से बिहारी जी के दर्शन किए। उधर, देर रात तक लाखों भक्तों ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। कुछ श्रद्धालुओं ने दंडवती परिक्रमा भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीबांके बिहारी मंदिर के सेवायत और हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि नए साल के पहले से ही लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन आराध्य के दर्शन को मंदिर आ रहे हैं। एकादशी पर सुबह भीड़ अधिक रही। लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए।

मंडलायुक्त ने डीआईजी संग व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वृंदावन। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीआईजी शैलेश पांडेय के साथ नववर्ष पर देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को लेकर पुलिस और मंदिर प्रबंधन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया। मंगलवार दोपहर को उन्होंने विद्यापीठ चौराहा से मंदिर तक पैदल चलकर व्यवस्था को देखा। साथ ही बेरीकेडिंग व्यवस्था और मंदिर के सीसीटीवी कंट्रोल रूप में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को देखा।


मंडलायुक्त ने कहा कि नववर्ष पर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों समेत गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव और श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सुरक्षा के साथ ही भक्तों को सुगम दर्शन हो सके, इसके लिए डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है। पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। भीड़ के अत्यधिक दबाव को देखते हुए डीआईजी शैलेश पांडेय ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नए साल पर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को साथ लाने से बचें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed