फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A huge crowd of devotees gathered in Nari-Semri on Panchami

Mathura News: पंचमी पर नरी-सेमरी में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered in Nari-Semri on Panchami
देवी भवन में दर्शनों के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब।
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में चल रहे नरी-सेमरी देवी मेले में बुुधवार को पंचमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए।
विज्ञापन


पुजारी क्षेत्रपाल व महावीर ने बताया कि पंचमी के मौके पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने देवी कुंड में स्नान और आचमन किया और देवी की पूजा कर मनौतियां मांगीं। किया। उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं ने देवी भवन में भजन, कीर्तन, सत्संग का आयोजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन कराया।
विज्ञापन


प्रेमसिंह, हरभजन, वीरपाल, राजपाल, श्याम, तेजपाल आदि मेले की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मेला मैदान में दुकानों पर श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। झूला, सर्कस का भी लोगों ने आनंद उठाया। मेला प्रभारी अमित चौहान ने बताया कि व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक भार्गव, रामहेत भगत, कल्लन, राजू भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed