फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A hotel room booking man has gone missing after a dispute with an e-rickshaw driver

Mathura News: ई रिक्शा चालक से विवाद के बाद होटलों में कमरा बुक कराने वाला लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A hotel room booking man has gone missing after a dispute with an e-rickshaw driver
वृंदावन। मल्टीलेवल पार्किंग के समीप होटलों में कमरा बुक कराने का कार्य करने वाला एक व्यक्ति पिछले तीन दिनों से लापता है। इस मामले में उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि एक ई रिक्शा चालक से उनका झगड़ा हुआ था, जिसमें ई रिक्शा चालक और उसके साथियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


चैतन्य विहार फेज -2 निवासी सपना ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति प्रकाश होटलों में कमरा बुक कराने का कार्य करते थे। 21 जनवरी शाम करीब सात बजे उनके पति मल्टीलेवल पार्किंग की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से लापरवाही से आ रहे ई रिक्शा ने उनमें टक्कर मार दी। इस बात पर उनके पति और ई रिक्शा चालक के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि ई रिक्शा चालक और उसके पिता एवं अन्य साथियों ने उनके पति से मारपीट, गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी और उन्हें समीप में स्थित अपनी कुटिया में ले गए। तभी से प्रकाश गायब हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed