फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A grand Hindu conference was held in Kamai village; a pledge was taken for a united society.

Mathura News: कमाई गांव में विराट हिंदू सम्मेलन, एकजुट समाज का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A grand Hindu conference was held in Kamai village; a pledge was taken for a united society.
बरसाना। कमाई गांव में बृहस्पतिवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए हिंदू समाज के लोग एक मंच पर जुटे और सामाजिक एकता तथा धर्म संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। सम्मेलन में वक्ताओं ने जातिगत भेद मिटाकर संगठित रहने और विपत्ति में एक दूसरे का साथ देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चंद्रशेखर बाबा ने कहा कि समाज को एक करने का यही समय है। विपत्ति आने पर एक दूसरे का साथ ही सबसे बडी शक्ति बनता है। उन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर हिन्दू समाज को संगठित होने और धर्म परंपराओं की रक्षा के लिए एक स्वर में खडे़ रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता कमल किशोर ने कहा कि भारत सनातनी परंपरा की भूमि है और इस सांस्कृतिक पहचान की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, बौद्धिक जागरण और संगठनात्मक एकता पर भी विचार रखे गए। नंदगांव खंड के आरएसएस के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, रमाकांत, डॉ मुकेश, नेत्रपाल, विष्णु गिर्राज, कल्याण सिंह, चंद्रपाल वकील समेत अन्य माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed