फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A flood of faith surged in Ladli Ji temple

बरसाना में आस्था का सैलाब: लाडली जी मंदिर में इस कदर उमड़ी भीड़, लग गईं लंबी कतारें

Mon, 23 Jun 2025 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 12:53 PM IST
सार

बरसाना में राधा रानी के मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान रास्ते भी जाम हो गए। 
 

विज्ञापन
A flood of faith surged in Ladli Ji temple
मथुरा। बरसाना लाडली जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : mathura

विस्तार

राधे तेरे दरबार की हर बात निराली है। ऐसा नजारा एकादशी पर रविवार सुबह से गहवरवन परिक्रमा के साथ लाडलीजी महल में देखने को मिला। भीषण गर्मी को दरकिनार कर राधारानी के भजनों पर भक्त नाचते गाते परिक्रमा करते नजर आए। रविवार को बरसाना में भीषण गर्मी पर आस्था भारी रही। एकादशी पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि गहवरवन परिक्रमा मार्ग और लाडली जी मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से भर गया। मंदिर में श्रद्धालु मनौती मांग रहे थे, तो वही लाडलीजी कृपा का सागर उड़ेल रहीं थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: पुलिस को दौड़ाया, पथराव में दो दरोगा समेत 12 घायल...आगरा में हुए बवाल की तस्वीरें; 142 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन



 

एकादशी पर लगाई परिक्रमा
एकादशी पर पश्चिम बंगाल से आए सैकड़ों भक्तों ने सुबह राधा-श्याम कुंड में स्नान कर गिरिराज प्रभु का पंचामृत अभिषेक कर मनौती मांगी। जय घोष के बीच भक्तों ने गिरिराज परिक्रमा की। हर भक्त गिरिराजजी की भक्ति में रम हुआ दिखाई दिया। एकादशी पर कस्बे के मंदिरों में सुबह मंगला आरती के दौरान भीड़ रही। बाबा हरिओम दास ने बताया श्रीराधा रानी सभी की आराध्य हैं। राधारानी के प्रसन्न होने पर श्रीकृष्ण की भक्ति प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें -   आशिक ने कर दी हद: शादीशुदा प्रेमिका के लिए 21 घंटे तक मौत के टॉवर पर बैठा रहा, इस शर्त पर उतरा नीचे


 

दाऊजी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
एकादशी पर ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालु श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन कर धन्य हो गए। श्रद्धालु भक्ति भाव से सराबोर होकर आनंदित हुए। श्रद्धालु भजन संकीर्तन करते हुए नाचते-गाते नजर आए। प्रातः विशेष अभिषेक के बाद श्रीदाऊजी महाराज को शृंगार धारण कराए। श्रीदाऊजी महाराज और रेवती मैया मनोहारी लग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed