{"_id":"6929ff8d837609ddfd0f0509","slug":"a-drunk-man-fled-from-a-dhaba-with-a-trolley-causing-chaos-on-the-highway-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105716-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नशे में धुत युवक ढाबा से ट्रॉला लेकर भागा, हाईवे पर अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नशे में धुत युवक ढाबा से ट्रॉला लेकर भागा, हाईवे पर अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब नशे में धुत्त एक युवक अकबरपुर ढाबा पर खड़े ट्रॉला को लेकर भागने लगा। घटना से अनजान ट्रॉला चालक चाय पी रहा था।
युवक ने ट्रॉला तेज रफ्तार में दौड़ाना शुरू कर दिया और सीधा बाईपास पर पहुंच गया। यहां उसने एक कार और बाइक में टक्कर मार दी। कार में सवार लोग बच गए। इसके बाद कुछ दूरी पर उसने फिर एक बाइक सवार में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सवार काफी दूर जा गिरा। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। भीड़ को देखकर युवक ने ट्रॉला रोक दिया और पिटाई के डर से खुद को केबिन में लॉक कर लिया।
यही नहीं वह केबिन के अंदर से भी अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा। इसी दौरान वहां खेड़े ट्रॉला चालक ने बैटरी के कनेक्शन अलग कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों ने ट्रॉले के केबिन का शीशा तोड़ा और युवक को बाहर निकाला। युवक पूरी तरह नशे में था। पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम विशाल निवासी श्याम कॉलोनी रोहिणी दिल्ली बताया है। उसके पास से नशे का कुछ संदिग्ध सामान मिला है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।