फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dilapidated shoe stand was removed from the platform of the Banke Bihari Temple.

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे से जर्जर जूता घर हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A dilapidated shoe stand was removed from the platform of the Banke Bihari Temple.
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जूताघर हटाने के बाद खाली जगह।
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को संभालने में जुटी कमेटी मंदिर के आसपास होने वाले अतिक्रमण के प्रति गंभीर है। कमेटी के अध्यक्ष के सख्त रुख को देखकर प्रबंधन ने मंदिर के चबूतरे पर बने जूता घर को हटवा दिया। यह जूताघर जर्जर हो गया था। इसके हटते ही चबूतरा खुला खुला नजर आने लगा। अब चबूतरे की दुकानों को भी हटाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार और सदस्य मुकेश मिश्रा ने पिछले दिनों मंदिर का निरीक्षण किया। उन्हें सबसे ज्यादा समस्या मंदिर के बाहर हो रहे अतिक्रमण की दिखी तो उन्होंने पुलिस और मंदिर प्रबंधन से पूछा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर पहले ही कहा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ। मंदिर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि मंदिर के आसपास दुकानदारों को चेतावनी दे दीजिए कि सड़क पर सामान रखा तो चालान किए जाएंगे। इसी क्रम में शुक्रवार की रात को मंदिर प्रबंधन ने चबूतरे के बाहर बने जूताघर को हटवा दिया। यह चबूतरा गेट नंबर एक और दो के बीच में बना है। इसके अलावा नगर निगम ने दुकानदारों के चालान किए हैं। बिहारीजी मंदिर मार्ग, छटीकरा से विद्यापीठ चौराहा, पागल बाबा मंदिर से चुंगी चौराहा तक अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed