{"_id":"692df63c2f4fcb4b3c035c64","slug":"a-delhi-woman-duped-a-man-with-the-promise-of-marriage-and-stole-jewellery-worth-lakhs-mathura-news-c-369-1-mt11009-139241-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली की युवती ने शादी का झांसा देकर लाखों के आभूषण हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली की युवती ने शादी का झांसा देकर लाखों के आभूषण हड़पे
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली की युवती ने नरहोली के रहने वाले युवक से शादी का झांसा देकर लाखों के रुपये के आभूषण हड़प लिए। युवती के परिजन तीन साल तक शादी के नाम पर टालमटोल करते रहे। आठ नवंबर को परिजन युवती के घर पहुंचे तो उसने शादी से इंकार कर आभूषण देने से मना कर दिया। पीड़ित परिजन ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
हाईवे थाना क्षेत्र के नरहोली क्षेत्र की रहने वाली विमलेश देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे सदाकांत का रिश्ता दिल्ली के करतार नगर निवासी प्रिया से तय हुआ था। दोनों परिवार पहले से परिचित थे। दो अक्तूबर 2022 को प्रिया की मां, भाई परिवार वालों के साथ मथुरा आए थे। इसके बाद एक निजी गार्डन में दोनों की सगाई की रस्म पूरी कराई गई। इस दौरान उन्होंने प्रिया को करीब 12 से 15 तोले के आभूषण दिए थे। आरोप है कि इसके बाद बार-बार शादी की तारीख पूछने पर युवती के परिजन टालमटोल करने लगे।
जुलाई 2024 में बताया गया कि प्रिया पढ़ाई के कारण शादी के लिए तैयार नहीं है। बाद में जानकारी मिली कि प्रिया मुंबई में किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध में है और उसी से शादी करना चाहती है। यह जानकारी मिलने के बाद वह आठ नवंबर 2025 को परिवार वालों के साथ दिल्ली पहुंचीं। शादी कराने की बात की तो प्रिया के परिजन ने मना कर दिया। एसएसपी के निर्देश के बाद हाईवे थाने में युवती के परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी।