फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A dairy cow died due to negligence by the Animal Husbandry Department

Mathura News: पशु विभाग की लापरवाही से दुधारू गाय की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A dairy cow died due to negligence by the Animal Husbandry Department
नौहझील। कस्बा नौहझील के शेरगढ़ रोड स्थित सिद्ध स्थली श्री झाड़ी हनुमानजी मंदिर की गोशाला में एक दुधारू गाय की मौत का मामला सामने आया है। मंदिर महंत रामरतन दास ने पशु विभाग के कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मंदिर महंत रामरतन दास ने बताया कि गोशाला में मौजूद गाय पिछले 7–8 दिनों से बीमार थी। इस दौरान कई बार नौहझील पशु चिकित्सालय पर तैनात कर्मचारी को फोन कर गाय की हालत से अवगत कराया गया, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद न तो कोई डॉक्टर मौके पर पहुंचा और न ही गाय का उपचार किया गया। इलाज न मिलने के कारण रविवार सुबह गाय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद गाय का विधिवत दाह संस्कार किया गया। घटना के बाद मंदिर से जुड़े लोगों व गोसेवकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत ने पशु विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर पशु चिकित्सालय पर तैनात लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना के संबंध में पशु चिकित्सालय पर तैनात फार्मासिस्ट पीएम शर्मा ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं थी। आरोप पूरी तरह गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed