फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A crack has appeared in the dilapidated wall of the ancient Madan Mohan temple.

Mathura News: प्राचीन मदन मोहन मंदिर की जर्जर दीवार में आई दरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A crack has appeared in the dilapidated wall of the ancient Madan Mohan temple.
वृंदावन। श्री राधा केलि कुंज के प्रबंधक एवं रासाचार्य स्वामी कुंजबिहारी शर्मा ने प्राचीन मदन मोहन मंदिर की जर्जर दीवार को संरक्षित करने की शासन से मांग की है। उन्होंने मंदिर परिसर की दीवारों की वर्तमान की स्थिति को देखते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रासाचार्य ने बताया कि प्राचीन सप्त देवालयों में से एक मदन मोहन मंदिर के संरक्षण की जिम्मेदारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की है। मंदिर की एक दीवार जो कि राधा केलि कुंज आश्रम एवं एक समाधि मंदिर से सटी हुई है। इस दीवार में लंबे समय से दरारें आ गई हैं, इसके कारण यह असुरक्षित बनी हुई है। इस संबंध में लगातार जिम्मेदार विभाग से शिकायतें की जा रही है। इसके बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि एक मई 2003 को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को शिकायत की गई। इसके बाद 17 जून 2003 को पुनः विभाग को स्मरण कराया गया। 11 जुलाई 2003 को दीवार का एक भाग गिर गया, जिससे समीप स्थित समाधि मंदिर, भवन तथा संपत्ति को क्षति पहुंची। एएसआई द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर अब शासन को पत्र भेजकर दीवार के सुधार की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed