फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A conspiracy to seize valuable land resulted in the cutting down of hundreds of green trees

Mathura News: बेशकीमती जमीन को कब्जाने की साजिश, सैकड़ों हरे पेड़ काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
A conspiracy to seize valuable land resulted in the cutting down of hundreds of green trees
जमीन पर पड़ीं काटे गए पेड़ों की टहनियां।
मथुरा। बरसाना के सहार गांव में रोड किनारे बेशकीमती जमीन कब्जाने की साजिश में सैकड़ों हरे पेड़ काट डाले। इसके बाद कटी हुई लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर ले गए, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। करीब तीन एकड़ खाली भूमि पर बबूल व नीम समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ खड़े थे। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं जागे और मामले को टालमटोल करते रहे। हालांकि सोमवार को डीएफओ ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छाता-गोवर्धन मार्ग पर स्थित सहार गांव में रोड किनारे करीब तीन एकड़ खाली भूमि है। इस पर सैकड़ों बबूल, नीम और पीपल समेत अन्य प्रजातियों के सैकड़ों पेड़ खड़े हैं। यह भूमि सहार गांव के निवासी सैयद सऊदुल हसन की है। हालांकि इस भूमि का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन बताया जा रहा है। सैयद सऊदुल हसन ने बताया कि उन्हें पेड़ कटने की जानकारी हुई तो संबंधित पुलिस चौकी में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कार्रवाई के लिए वह इधर-उधर भटकते रहे। परेशान होकर उन्होंने वन विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीन की कीमत बढ़ने से सुनियोजित साजिश के तहत पेड़ों की कटाई कराई गई और कटी हुई लकड़ी को ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भर ले गए। हालांकि उनके पहुंचने पर कुछ लकड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए। डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल ने बताया कि शिकायत के बाद संबंधित रेंजर को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed