फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A businessman lost 25 lakh rupees after falling for the promise of double profits.

Mathura News: कारोबारी ने दोगुने मुनाफे के झांसे में आकर गंवाए 25 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A businessman lost 25 lakh rupees after falling for the promise of double profits.
मथुरा। हैलो...मैं शेयर बाजार में इन्फोसिस कंपनी का कार्य देखता हूं...क्या आप भी निवेश करके दोगुना मुनाफा कमाना चाहते हैं? हां में जवाब मिलने पर कारोबारी का डीमेट खाता खुलवाया और 25 लाख रुपये निवेश करा दिए। एक सप्ताह बाद खाता चेक कि तो पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने करीब 13 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं और जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हाईवे थाना क्षेत्र के आनंद लोक निवासी संदीप शर्मा मेटल कारोबारी हैं। मुंबई, दिल्ली समेत कई शहरों में उनका कारोबार फैला हुआ है। उन्होंने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि छह नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम दीपक मल्होत्रा बताया। बताया कि वह शेयर बाजार में इन्फोसिस कंपनी का कार्य देखता है। जबकि उसकी बेटी प्रिया मल्होत्रा शेयर बाजार में खरीद-फरोख्त और डीमेट खाता जारी करती है। वह डीमेट खाता खुलवाने के लिए राजी हो गए। फोनकर्ता ने उन्हें प्रिया का नंबर दे दिया। कारोबारी ने प्रिया से संपर्क किया। खाता खुलने के बाद प्रिया निवेश करने के लिए दबाव बनाने लगी। उसकी बातों में आकर संदीप ने डीमेट खाते में एक बार में ही 25 लाख रुपये निवेश कर दिए। प्रिया ने उन्हें एक सप्ताह में रकम दोगुना होने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह बाद उन्होंने खाता चेक किया तो वह नहीं खुला। प्रिया से संपर्क किया तो फोन बंद आया। दीपक से भी संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद संदीप ने साइबर पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पंजाब, हरियाण समेत कई राज्यों की बैंकों में पहुंची ठगी की रकम
एसपी क्राइम ने यह भी बताया कि साइबर ठगों ने मुंबई, पंजाब, हरियाणा के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की है। विभिन्न बैंक प्रबंधकों से संपर्क करके करीब 13 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। ठगों ने यह रकम टुकड़ों में ट्रांसफर की है। जल्दी सारी रकम वापस कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ठगी से बचने के उपाय
संदिग्ध लिंक, अनजान ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें।

विश्वसनीय और सुरक्षित वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें।
ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को अपडेट करें।
ठगी का शिकार होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और उन्हें नियमित रूप से बदलें।
व्यक्तिगत जानकारी या ओटीपी फोन पर किसी को भी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed