फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A BSP delegation met with the victim's family.

Mathura News: पीड़ित परिवार से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A BSP delegation met with the victim's family.
फोटो1: पीड़ित परिवार से मिलते आगरा मंडल के प्रभारी दारा सिंह आजाद व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश
सौंख। मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ हुई हैवानियत की घटना से राजनीतिक दलों में भी गुस्सा है। सपा के बाद अब बसपा के मंडल प्रभारी दारा सिंह आजाद व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश सिंह आदि ने सोमवार को बालिका के माता-पिता से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्हें ढांढस बंधाया और पार्टी की ओर से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दारा सिंह आजाद ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार चलाने में असमर्थ है। बसपा की सरकार में कानून का राज चलता था। प्रदेश को सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ही संभाल सकती हैं। अपराधी किसी भी जाति का हो, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए। सुरेश सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मंडल प्रभारी जीतेंद्र कर्दम, जिला प्रभारी रामबाबू, हेमेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष नरेश कुमार, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शेरसिंह पिप्पल, प्रहलाद सिंह, राजाराम, वीरपाल सिंह, गोवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

फोटो1: पीड़ित परिवार से मिलते आगरा मंडल के प्रभारी दारा सिंह आजाद व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश

फोटो1: पीड़ित परिवार से मिलते आगरा मंडल के प्रभारी दारा सिंह आजाद व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed