Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A blackout occurred as soon as the siren sounded at the refinery.

Mathura News: रिफाइनरी में सायरन बजते ही हुआ ब्लैक आउट...फिर शुरू हुआ ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A blackout occurred as soon as the siren sounded at the refinery.
मथुरा। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर मथुरा रिफाइनरी में हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की गई। इसमें नागरिक सुरक्षा विभाग, पुलिस, अग्निशमन, रिफाइनरी स्टाफ ने प्रतिभाग किया। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को हवाई हमले के पीले संकेत की सूचना मिलती है। इसका तात्पर्य है कि 10 मिनट में हवाई हमला होने वाला है। इसकी सूचना तुरंत जिलाधिकारी नियंत्रण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दी गई। इसके बाद खतरे का सायरन बजाया गया। सायरन सुनते ही लोग शेल्टर में शरण लेते हैं। इसके बाद आसमान में गर्जना करते हुए कई विमान बम वर्षा करते हैं और चारों तरफ आग की लपटें उठने लगती हैं। कुछ देर बाद हरा संकेत प्राप्त होते ही फिर सायरन बजाया जाता है। नागरिक सुरक्षा के वार्डन, फायर फाइटर एवं फर्स्ट एड की टीम सक्रिय हो जाती है। टीमें आग बुझाती हैं और फर्स्ट एड टीम कम घायलों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराती है। अफरा तफरी के बीच घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जाता है। इसी बीच फायर टेंडर आग बुझाना शुरू कर देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed