फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A bag containing jewellery and cash worth lakhs was stolen at the gate of Rajwada Resort

Mathura News: रजवाड़ा रिसॉर्ट के गेट पर लाखों के जेवर और नकदी से भरा बैग लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A bag containing jewellery and cash worth lakhs was stolen at the gate of Rajwada Resort
मथुरा। बल्लभगढ़ से आई बरात में शामिल बुजुर्ग के हाथ से बाइक सवार बदमाशों ने लाखों के जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया। बदमाश बुजुर्ग को धक्का देकर आगरा की ओर भाग निकले। सरेशाम हुई वारदात के बाद भी पुलिस ने बदमाशों की तलाशी के लिए चेकिंग तक नहीं की। बैग में 14 तोले सोना और तीन लाख की नकदी थी।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के प्रेमवीर सिंह के पुत्र कपिल की शादी औरंगाबाद की युवती से तय हुई थी। बरात सदर स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में चढ़ाई जानी थी। शाम करीब सात बजे बरात मैरिज होम के गेट के पास पहुंची थी। बराती और घराती द्वाराचार की तैयारी कर रहे थे। दूल्हे के घर के बुजुर्ग ब्रजकिशोर (70) के हाथ में बैग लगा था। बैग में दुल्हन को चढ़ाए जाने वाले करीब 14 तोले सोने के जेवरात और करीब तीन लाख की नकदी रखी थी। ब्रजकिशोर गेट के पास बैग लेकर खड़े थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश तेजी से आए और धक्का देकर ब्रजकिशोर के हाथ से बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन

ब्रजकिशोर समझे कि बरात में धक्का लगा है, लेकिन जब बैग को छीनकर भागते देखा तो शोर मचाया। बदमाश सदर बाजार की ओर से आए थे और आगरा रोड की ओर भाग निकले। उन्होंने बरातियों को बताया तो कई बराती बदमाशों के पीछे भागे। कुछ लोगों ने बाइक लेकर पीछा भी किया मगर बदमाश हाथ नहीं लग सके। घटना की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सनसनीखेज घटना पर भी कोई तवज्जो नहीं दी। थाने आकर तहरीर देने को कहा। इसके बाद वर पक्ष के लोग थाना सदर पहुंचे और तहरीर दी। घटना के संंबंध में पुलिस ने बताया कि मैरिज होम से बैग लूटने की जानकारी मिली है, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed