{"_id":"2-91062","slug":"Mathura-91062-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी, तेजाब फेंकने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़खानी, तेजाब फेंकने की धमकी
Mathura
Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र की कालोनी का युवक कक्षा आठ की छात्रा से छेड़खानी में फंस गया है। आरोप है कि शिकायत करने पर युवक व उसके परिवारीजन मारपीट व अभद्रता पर उतारू हो गए। युवक ने किशोरी पर तेजाब डालने की धमकी दी है।
थाना हाइवे में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित कक्षा आठ की छात्रा के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री रोजाना थाना हाइवे क्षेत्र से स्कूल जाती है। दो दिसंबर को स्कूल बस के स्टॉप की तरफ जा रही थी। उसी वक्त हाइवे क्षेत्र निवासी युवक उनकी पुत्री से अश्लील हरकत करने लगा । इसे नजरअंदाज करके छात्रा जब बढ़ी तो आरोपी उसे घेरकर जबर्दस्ती पर उतर आया। अभद्रता करने के साथ ही आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़ित ने परिवारीजनों से स्कूल से लौटने के बाद की तो आरोपी और उसके परिवारीजन उग्र हो गए। एफआईआर के अनुसार आरोपी दुराचार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने लगे।
एसएसपी को इस मामले का प्रार्थनापत्र दो दिसंबर को दिया गया था। जांच के बाद हाइवे पुलिस ने सोमवार को आरोपी खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।