फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   इस्कॉन मंदिर कार्यालय में आग से लाखों का नुकसान

इस्कॉन मंदिर कार्यालय में आग से लाखों का नुकसान

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। रमणरेती रोड स्थित इस्कान मंदिर कार्यालय में बुधवार रात शार्ट सर्किट से आग से लग गई। जिससे कार्यालय में रखा लाखों का सामान और कागजात जल गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने देर रात आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन

रमणरेती रोड पर मंदिर के समीप भवन में इस्कान संस्था का कार्यालय है। इसमें इस्कान के अध्यक्ष पंचगौणा दास के कमरे के एसी में 8:30 से 9 बजे के मध्य शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। तुरंत ही कमरे में लगे परदों ने आग पकड़ ली। इसके बाद पूरे कमरा आग की चपेट में आ गया। संस्था के कर्मचारी कुछ प्रयास करते उससे पहले जीएम सत्यसनातन दास का कमरा भी आग की लपटों से घिर गया और देखते ही देखते पूरा प्रशासनिक ब्लॉक धूं-धूं कर जलने लगा। सूचना पर फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड कर्मियों ने देर रात आग पर काबू पाया। इस्कॉन के पीआरओ रविलोचन दास ने बताया है कि आग से कार्यालय में रखे दर्जनों लैपटॉप, कंप्यूटर, जरूरी कागजात सहित लगभग 15-20 लाख का सामान जल गया। उन्होंने बताया है कि आग इतनी भीषण थी कि फायर बिग्रेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए पास के भवन का दरवाजा तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed