{"_id":"2-84402","slug":"Mathura-84402-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहझील में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़
Mathura
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/बाजना/नौहझील। थाना नौहझील क्षेत्र में मानागढ़ी रोड पर सपा नेता के भट्ठे के निकट चल रहे अवैध गैस रीफिलिंग के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रविवार को दबिश देकर पांच लोगों को दबोच लिया। उनके कब्जे से दो गैस कैप्सूल टैंकर, कैंटर, कार व खाली व भरे बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद किए हैं।
रविवार तड़के नौहझील थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मानागढ़ी रोड स्थित सपा नेता व बाजना के चेयरमैन रामस्वरूप सिंह के भट्ठे के निकट दबिश दी। पुलिस को देखकर टैंकरों से गैस निकालकर सिलेंडर भर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को दबोच लिया।
इनमें अलीगढ़ के थाना लोधा के गांव अंडला निवासी सुशील शर्मा, अलीगढ़ के ही थाना बन्ना देवी की सुरक्षा विहार कालोनी निवासी राकेश, मथुरा के मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द निवासी राजवीर, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सतीश, ग्रेटर नोएडा के गांव भट्टा पारसौल निवासी रविंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस इनके कब्जे से 84 बड़े व्यावसायिक सिलेंडर, दो गैस भरे कैप्सूल टैंकर, एक आयशर कैंटर और कैप्सूल टैंकरों से गैस निकालकर रीफिलिंग करने की दो मशीनें व तमंचे आदि बरामद किए हैं। इनमें से चार सिलेंडरों में गैस भरी है।
पुलिस ने इसकी सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। सूचना पर अपराह्न आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामसनेही लाल और जयप्रकाश गुप्ता नौहझील पहुंचे। मामले में एसओ नौहझील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवैध रीफिलिंग के धंधे के मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से तहरीर दी गई है।
अंडला जा रहे थे गैस कैप्सूल टैंकर
मथुरा। अवैध गैस रीफिलिंग में पकड़े गैस कैप्सूल टैंकर मथुरा रिफाइनरी से गैस लेकर अलीगढ़ के अंडला स्थित बाटलिंग प्लांट को जा रहे थे। टैंकरों पर राजवीर निवासी कोसीखुर्द और दूसरे पर गोवर्धन नाथ चालक था। तड़के हुई पुलिस दबिश के दौरान गोवर्धन नाथ मौके से भाग गया।
कैंटर और कार पर फर्जी नंबर प्लेट
मथुरा। नौहझील पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध गैस कारोबारियोें से कैंटर और वैगनआर कार पर नंबर प्लेट फर्जी लगी हुई है। गाड़ी पर लगी मिली प्लेट पर रोगन से दूसरे नंबर भी लिखे हैं। पुलिस का मानना है कि बरामद कैंटर व कार लूटी या चोरी की हो सकती है।
मुफ्त की यात्रा पड़ी भारी
बाजना। पकड़े गए लोगों में एक युवक अलग ही कहानी सुना रहा है। दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सतीश के अनुसार उसे गैस माफियाओं के साथ मुफ्त में यात्रा करना भारी पड़ गया। मौके से पुलिस द्वारा उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सतीश ने बताया वह किराया बचाने के लोभ मेें गैस की गाड़ी में मथुरा के लिए आया था। उसका पड़ोसी बाजना से सस्ते सिलेंडर ले जाकर दिल्ली में बेचता है।
तो हो सकता था जैंत जैसा हादसा
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में मानागढ़ी रोड पर भट्टे के निकट चल रहे अवैध गैस रीफिलिंग के दौरान आग लग जाने पर कितनी बड़ी तबाही हो सकती थी, इसका अंदाजा पकड़े गए लोगों को नहीं है। दो भरे गैस कैप्सूल टैंकर आग लगने की स्थिति में आसपास के दस किलोमीटर इलाके के लिए जानमाल के लिए खतरा बन सकते थे। गत वर्ष 11 माह पूर्व 17 सितंबर को जैंत चोकी के निकट गैस कैप्सूल टैंकर पलटने के बाद उसमें आग लग जाने के चलते पूरे दिन हाईवे बंद रहा था ओर टैंकर चालक उसी में जलकर मर गया था। रिफाइनरी अगिभन सुरक्षा से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दोनोें गैस कैप्सूल टैंकरों में आग लगने से मथुरा व अलीगढ़ जनपद के लिए बड़ा खतरा हो सकते थे। एक गैस कैप्सूल टैंकर में 20 से 22 टन तक एलपीजी होती है। आग लगने पर दोनों टैंकर फटने पर इलाके में बड़ी तबाही मचा सकते थे।