फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1.25 लाख हड़पने के लिए की वृद्ध की हत्या

1.25 लाख हड़पने के लिए की वृद्ध की हत्या

Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। थाना बलदेव के गांव नगला छिबरऊ के बंबे में मिले 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त थाना रिफाइनरी के गांव नगला पौहपी निवासी चिरंजीलाल के रूप में हुई। आरोप है कि चिरंजीलाल की हत्या उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड पर मिली 1.25 लाख की धनराशि हड़पने के लिए की गई।
विज्ञापन

24 जुलाई को अपराह्न 3:30 बजे छिबरऊ बंबे में चिरंजीलाल का शव मिला था। रिफाइनरी के गांव नगला पौहपी निवासी ठंडी ने अपने पिता चिरंजीलाल के रूप में शव की पहचान की। चिरंजीलाल ने बताया कि उसके पिता ने फरह थाने के गांव गढ़ाया निवासी सुरेश और धीरेन्द्र की मार्फत फरह की एक बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड पर क्रॉप लोन लिया था। इसमें उन्हें गुरुवार को 1.25 लाख रुपये मिलने थे। पैसे दिलाने के लिए सुरेश उन्हेें फरह बैंक ले गया। वहां से पैसे निकालने के बाद वे घर नहीं लौटे। इस मामले में ठंडी ने सुरेश और धीरेन्द्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट थाना बलदेव में दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed