{"_id":"2-82464","slug":"Mathura-82464-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की जेब काटती चार युवती पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं की जेब काटती चार युवती पकड़ी
Mathura
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वृंदावन पुलिस ने मंदिरों में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की जेब साफ करने वाली चार युवतियों को रंगे हाथ दबोच लिया। चारों युवती मध्यप्रदेश व पंजाब से वृंदावन किराए पर रहकर जेब कटी करती थी।
दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी अशोक मेहरा शनिवार को वृंदावन परिवार संग वृंदावन में दर्शन पूजा के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी जेब साफ कर दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस पर सुराग रशी की। पुलिस ने इस मामले में युवती ज्योति कौर पुत्री रतन सिंह निवासी निहाल बिहार पश्चिम बिहार कॉलोनी नई दिल्ली, पूजा कौर पत्नी राजा निवासी तेली की बजरिया चक्की थाना कम्पू जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश, रजनी पत्नी रोशन, पिंकी पत्नी दलविंदर निवासी हजीरा कॉलोनी तानसेन नगर थाना कम्पू ग्वालियर मध्यप्रदेश को रंगे हाथ लोगों के पर्स आदि चुराते दबोच लिया। पुलिस ने चोरी किए रुपये व पर्स बरामद किए हैं। जेबकट महिलाएं किराए के कमरों में रहकर मंदिरों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जेबकटी करती थी। यह युवती मुड़िया मेला व श्रावण मास में जेबकटी करने के लिए आई थी।