{"_id":"2-82398","slug":"Mathura-82398-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोग्राफी के साथ आवासों पर चस्पा होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियोग्राफी के साथ आवासों पर चस्पा होंगे नोटिस
Mathura
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिल्डर की जमीन पर गरीब आवास बनाने और उन्हें बिल्डर के स्तर से बेचने के मामले में शासन स्तर की जांच शुरू हो गई है। जांच अधिकारी नगर आयुक्त आगरा ने आवासों की वीडियोग्राफी के साथ नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए हैं।
जांच अधिकारी नगर आयुक्त आगरा इंद्रविक्रम सिंह ने परियोजना अधिकारी डूडा सुभाषवीर सिंह राजपूत को जांच के बिंदुओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जयसिंहपुरा में बने इन गरीबों के आवासों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसमें आवास का नंबर और आवास पर दर्ज आवंटी का नाम वीडियोग्राफी में लिया जाएगा।
इसके अलावा जांच अधिकारी नगर आयुक्त आगरा ने पीओ डूडा को यह भी आदेशित किया है कि जिन लोगों के नाम पर आवास आवंटित हैं, उनके नाम का नोटिस उक्त आवासों पर चस्पा कर दिया जाए। आवंटी संबंधित रिकार्ड के साथ पीओ डूडा कार्यालय में अपना जवाब दाखिल कर दें। इसके अलावा जांच अधिकारी के आदेश पर डूडा कार्यालय में भी इस मामले की फाइलों को कुरेदा जा रहा है। आवंटन की प्रक्रिया को भी गहनता से देखा जा रहा है। हालांकि कार्यालय में इसका रिकार्ड न के बराबर है।