{"_id":"2-82278","slug":"Mathura-82278-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी डालकर महिला के 52 हजार ले भागे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी डालकर महिला के 52 हजार ले भागे
Mathura
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख। सौंख में बैंक से 52 हजार रुपये लेकर जा रही महिला की रकम दो युवक गंदगी डालकर ले भागे। पीड़िता ने बेटी की शादी के लिए सामान खरीदने को बैंक से रकम निकाली थी।
पीड़ित गीता देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी नगला सौंसा की बेटी की शादी चार जुलाई की है। शादी में जरूरी सामान खरीदने के लिए गुरुवार को गीता अपने ससुर पीतम सिंह के साथ कस्बा सौंख स्थित सिंडीकेट बैंक आईं। बैंक से उसने 52 हजार रुपये निकाले और चल दी। बदमाश गीता के पीछे बैंक से ही लग गए। आगे चलने पर महिला के उपर बिस्कुट व गंदगी का घोल डाल दिया। महिला गंदगी को धोने के लिए बस स्टैंड के समीप प्याऊ पर पहुंची। तभी शातिरों ने चुपके से रुपये पार कर दिए और भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गीता ने पुलिस को तहरीर दी है।