{"_id":"2-82276","slug":"Mathura-82276-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने की 15 सौ बसों की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने की 15 सौ बसों की डिमांड
Mathura
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला तैयारी में जुटे रोडवेज अधिकारियों ने अपनी योजना को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। विभाग ने योजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए 1500 बसों की मांग की है। इनमें प्रदेश भर से आने वाली बसों के अलावा अन्य राज्यों की बसें भी शामिल हैं।
गोवर्धन में जुलाई माह में लगने विश्वविख्यात मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए लाखों श्रद्धालुगण मथुरा आते हैं और गिरिराज परिक्रमा कर मनौती मांगते हैं। इसके लिए रोडवेज विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। योजना के तहत सूबे के लगभग सभी डिपो में बसों का इंतजाम करने के लिए डिमांड पत्र भेज दिए गए हैं। इस बार लगभग 1500 बसों का बेड़ा परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए तैयार रहेगा। इनमें आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, हाथरस, मुजफ्फरनगर, लखनऊ, पीलीभीत, बरेली समेत अन्य कई जनपदों से आने वाली बसें शामिल हैं। बसों के साथ आने वाले स्टाफ के रहने, खाने, सोने अथवा शौच आदि की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएंगी।
स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज विभाग ने अपनी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। सभी व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अन्य जनपदों को डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन
जंक्शन और नए बस स्टेंड से मिलेंगी बसें
गोवर्धन जाने के लिए बसें मथुरा जंक्शन की सेकंड एंट्री एवं नए बस स्टैंड से मिलेंगी। यह सभी बसें धौलीप्याऊ होकर हाईवे होते हुए गोवर्धन जाएंगी और गोवर्धन से थोड़ी पहले ही यात्रियों को उतार देंगी।
अन्य राज्यों से भी आएंगी बसें
प्रदेश भर से आने वाली बसों के अलावा मुड़िया पूर्णिमा मेला में राजस्थान और हरियाणा की भी करीब 400-500 बसें मेला में आएंगी।
बसें सौंख मार्ग से लौटेंगी मथुरा
गोवर्धन चौराहे से सभी बसें गोवर्धन के लिए जाएंगी। वहीं सभी बसें सौंख मार्ग होते हुए वापस मथुरा लौटेंगी। ताकि एक ही मार्ग पर आवागमन से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।