{"_id":"2-82224","slug":"Mathura-82224-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक का शव मिलने से सनसनी
Mathura
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (ब्यूरो)। थाना हाइवे क्षेत्र की कालोनी में एक सेवानिवृत्त फौजी का शव उनके घर में पड़ा मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एटीवी फैक्ट्री के पीछे पुष्प विहार कालोनी निवासी भूरी सिंह (60) की पत्नी तीन दिन पूर्व मायके गई र्हुइं थीं। सोमवार को पड़ोस के लोगों ने इन्हें घूमते भी देखा था। बुधवार शाम जब इनकी पत्नी घर लौटीं तो घर के कमरे में भूरी सिंह का शव लहूलुहान अवस्था में था। यह देख पत्नी ने शोर मचाया। जिसे सुनकर मौके पर लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी मनोज सोनकर ने बताया कि मामला जमीन रंजिश का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन