फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चालक को बंधक बनाकर लूटी स्कॉर्पियो

चालक को बंधक बनाकर लूटी स्कॉर्पियो

Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र से बुक की गई स्कॉर्पियो कार बदमाशों ने लूट ली। बदमाश चालक को बंधक बना महावन क्षेत्र में ब्रह्मांड घाट पर छोड़ गए। हाथरस के शीलखेड़ा निवासी बबलू गांव के ही वीरेश कुमार पाठक की स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक है। मंगलवार की देर शाम वह गोविंदनगर क्षेत्र में एक शादी में आया था। यहां कुछ युवकों ने गाड़ी बुक कर ली। रात में बदमाश उसे बांधकर थाना महावन क्षेत्र के ब्रह्मांड घाट स्थित चिंताहरण महादेव मंदिर के निकट फेंककर गाड़ी लूट ले गए। चालक किसी प्रकार स्वयं को मुक्त कर थाना महावन पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे गोविंदनगर भेज दिया। थाना गोविंदनगर में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष गोविंद नगर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में चालक की भूमिका भी संदिग्ध लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed