फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   इधर अपहरण की रिपोर्ट, उधर युवक ने रचाई शादी

इधर अपहरण की रिपोर्ट, उधर युवक ने रचाई शादी

Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया से गायब युवक प्रेमिका के संग शादी करने के बाद छुपा हुआ था। इधर पिता ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

कृष्णानगर क्षेत्र की लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश का पुत्र वेदप्रकाश (24) इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रिंटिग प्रेस में नौकरी करते थे। एक माह पूर्व उसे साथी मजदूर संजय पुत्र जवाहर निवासी परखम ने उसे किराए पर कमरा दिलाया था। 17 जून को वेदप्रकाश अचानक गायब हो गया। मामले में ओमप्रकाश ने कृष्णानगर थाने में संजय के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस टीम ने संजय के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसने वेदप्रकाश के इकदिल नगर इटावा की युवती के साथ गायब होने की जानकारी दी।
पुलिस ने मंगलवार सुबह वेदप्रकाश और युवती को नए बस अड्डे के निकट से पकड़ लिया। वेदप्रकाश और युवती ने बताया कि दोनों ने इटावा में जाकर कालिवान मंदिर में शादी रचा ली थी और वहीं रहने लगे। वेदप्रकाश ने बताया कि युवती से उनकी मुलाकात गिरिराज परिक्रमा करने के दौरान तीन साल पहले हुई थी। दोनों की मोबाइल पर बात होती रही। दोनों का इटावा व मथुरा आना-जाना लगा रहा। पुलिस ने दोनों के बालिग होने पर बयान दर्ज कर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी अनिल यादव, कोतवाली प्रभारी कुंवर सिंह यादव ने इस घटना का कोतवाली में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed