फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कान्हा की नगरी में जगह-जगह ‘मौत के गड्ढे’

कान्हा की नगरी में जगह-जगह ‘मौत के गड्ढे’

Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 25 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। शहर में विभिन्न क्षेत्रों में अधूरे एवं खुले नाले, सीवर के चेंबर बनाने के लिए खुदे पडे़ गड्ढे लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। मानसूनी बरसात में पानी भरने के बाद लबालब गड्ढे और सड़क में अंतर न पता चलने से यह दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। जेनर्म के तहत शहर में बीते तीन वर्ष से नाला और सीवर निर्माण का कार्य चल रहा है। इन निर्माण कार्यों के चलते शहर में सड़कों को खोदा जा रहा है। ये खोदी गई सड़केें भी अब मानसूनी बारिश में जनता के लिए दुखदायी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


महोली रोड नाला कई जगह खतरनाक
महोली रोड स्थित नाला निर्माण मुख्य रूप से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। यह नाला निर्माण मार्ग के चौड़ीकरण में फंसने के बाद अभी अधूरा है। इससे नाला कई क्षेत्रों में सड़क के स्तर पर खुला हुआ है और बारिश में पानी भरने से नाले और सड़क में अंतर दिखाई नहीं पड़ता है। पूर्व में भी कई जानवर और व्यक्ति भी नाले में गिरकर चुटैल हो चुके हैं। यही स्थिति इस बार भी उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन


भैंस बहोरा में भी हादसे को न्योता
भैंस बहोरा स्थित नाला निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। नाले में बरसात का पानी भरने से यह नाला भी सड़क पर दिखाई नहीं देता है। इससे कई बार दोपहिया वाहन नाले में गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलीगेट पर खुले छोड़ दिए गड्ढे
होलीगेट जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में भी सीवर निर्माण के लिए तीन जगहों पर बडे़-बडे़ गड्ढे कर दिए गए हैं। इनमें होलीगेट, पूजा मार्केट और विकास मार्केट के गड्ढे शामिल हैं। इन बडे़ गड्ढों के चारों ओर से बैरीकेड करने की बजाय सिर्फ तीन ओर से बैरीकेड किया गया है। इससे एक ओर से इसमें छोटे बच्चों और जानवरों के गिरने का भय बना हुआ है। इसके साथ ही मानसून के ठीक पहले खोदे गए गड्ढे यदि ठीक तरह से नहीं भरे गए तो यहां सड़क के धंसने की आशंका भी रहेगी। पूर्व में होलीगेट के ठीक सामने और कोतवाली रोड पर यह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed