{"_id":"2-81428","slug":"Mathura-81428-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत पिता ने बेटे को गोली मारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत पिता ने बेटे को गोली मारी
Mathura
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया। पन्नापुर में मामूली बात पर हुए विवाद में पिता ने नशे में अपने पुत्र को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गांव का रमेश शराब पीने का आदी है। रोजाना की तरह वह शाम को शराब पीकर घर आया। उसका रात 11 बजे किसी बात पर पत्नी शारदा से झगड़ा हो गया। रमेश गुस्से में पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे घर में इधर-उधर दौड़ने लगा। तभी उसका पुत्र जयंत (5) सामने आ गया। उसने जयंत को देखते ही तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को आसपास के लोग अस्पताल लेकर आए। वहां से घायल बालक को मथुरा रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन