{"_id":"2-80728","slug":"Mathura-80728-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलगांव के टैक्सी चालक से हाथिया में 10 लाख ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलगांव के टैक्सी चालक से हाथिया में 10 लाख ठगे
Mathura
Updated Fri, 30 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना बरसाना के गांव हाथिया में महाराष्ट्र के टैक्सी चालक का बदमाशों ने 10 लाख का टटलू काट दिया। टैक्सी चालक सोने की तीन ईंट खरीदने हाथिया पहुंचा था।
जलगांव महाराष्ट्र निवासी अब्बू बसर खां जलगांव में टैक्सी चलाते हैं। एक माह पूर्व उनके पास हाथिया के टटलूओं ने मोबाइल पर फोन किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में जेसीबी चलाने के दौरान खोदाई में उनको सोने की ईंट मिली थी। वह इन ईंटों को सस्ती दरों पर बेचना चाहते हैं।
एक सप्ताह पूर्व अब्बू बसर हाथिया आया। अरशद और जाकिर नामक युवकों से तीन ईंटों का सौदा 10 लाख रुपये में कर लिया। इसके लिए वह सैंपल ले गया। सैंपल को चेक करने पर जब असली सोना पाया तो वह बुधवार को फिर आया और अरशद के घर रुका।
विज्ञापन
गुरुवार को उसने अरसद और जाकिर, कासिम व कासियान से तीन ईंट ले ली और 10 लाख रुपये दे दिए। गोवर्धन में तीनों ईंटों को उसने स्वर्णकारों के यहां चेक कराया तो पता चला कि तीनों पीतल की हैं। वह वापस हाथिया गया तो अरशद और उसके साथियों ने पिटाई कर भगा दिया। अब्बू बसर ने इसकी शिकायत बरसाना पुलिस से की। बरसाना पुलिस ने चारोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।