{"_id":"2-79385","slug":"Mathura-79385-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार से ढाबे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार से ढाबे में लगी आग
Mathura
Updated Tue, 06 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। हाईवे पर गौहारी के निकट स्थित एक ढाबे में सोमवार की शाम हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग से होटल में रखा सामान और बगल में एक कमरे में भरा सैकड़ों मन भूसा जलकर राख हो गया। वहीं आग ने आसपास बुर्जी, बिटौरा और बुग्गी आदि को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया।
गांव गौंहारी निवासी सुगड़ी का हाईवे किनारे खेत में ढाबा है। ढाबेे के निकट से हाईटेंशन लाइन जा रही है। शाम पांच बजे आंधी आने से हाईटेंशन लाइन के तार आपस टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से ढाबे के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ढाबा जल गया। आग तेज हवा के साथ आगे बढ़ गई। निकट ही एक कमरे में भूसा भरा था, आग से पूरा भूसा जल गया। इसके अलावा कई बुर्जी, बिटौरे भी जल गए।
सूचना पर नायब तहसीलदार अमित गुप्ता, एसएसआई विनोद चौधरी, फायर ऑफीसर रन सिंह, जितेंद्र पाल यादव मौके पर पहुंच गए। दमकल के साथ ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग को बुझाने में मदद की।