{"_id":"2-79157","slug":"Mathura-79157-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी न उठाने पर महिला सफाईकर्मी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी न उठाने पर महिला सफाईकर्मी से मारपीट
Mathura
Updated Fri, 02 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा (ब्यूरो)। थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती मटिया गेट इलाके में सफाई न करने पर नगर पालिका की महिला सफाईकर्मी से क्षेत्र के लोगों ने मारपीट कर दी।
नगर पालिका की सफाई कर्मचारी ऊषा गुरुवार सुबह नौ बजे बाल्मीकि बस्ती और मछली मंडी में सफाई करने गई थीं। सफाई करने के दौरान ओमप्रकाश की पत्नी टुंडल ने घर से बड़ी मात्रा में गंदगी लाकर गली में डाल दी और ऊषा से उसे उठाने को कहा। ऊषा का आरोप है कि इनकार करने पर टुंडल ने उससे मारपीट की और गुड्डू, नब्बे, नकीम ने अभद्रता की।
जानकारी पर ऊषा के परिवारीजन और भरतपुर गेट के सफाईर्मी गोविंद नगर थाने पहुंच गए। सफाईकर्मियों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी। ऊषा ने गोविंद नगर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।