{"_id":"2-78351","slug":"Mathura-78351-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ कैंप लगाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ कैंप लगाकर किया जागरूक
Mathura
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के फॉर्मेसी विभाग के छात्रों ने स्वास्थ्य शिविर व ‘हेल्थ अवेयरनेस’ कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों व जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
फॉर्मेसी के छात्रों ने ‘हाउ टू टेक मेडिसिन’ के संबंध में परामर्श देकर उन्हें दवाओं के सही प्रकार से सेवन करने के तरीके बताए। इसके लिए ‘पोस्टर प्रेजेंटेशन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीफार्मा के छात्र विवेक, देवेंद्र और शालिनी ने प्रथम एवं कृष्णा वार्ष्णेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फॉर्मेसी के कुछ छात्रों ने तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस प्रतियोगिता में सुजाता ने प्रथम एवं टीकाराम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को पुरस्कार प्रो. आदित्य कुमार ने दिए। इसी क्रम में छात्रों ने राधामाधव इंटर कॉलेज, केआर इंटर कॉलेज में शिविरों लगाया। असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र गुप्ता ने छात्रों को विभिन्न प्रकार की दवा के रख-रखाव और उनके सेवन करने की विधियों पर प्रकाश डाला। असिस्टेंट प्रोफेसर सोनिया शर्मा ने हर्बल दवाओं के उपयोग के बारे में बताया। शिविर में श्रुति टंडन, मुकेश पाली, अवध, संजू, आशीष, सत्यम, अंकित, रोहित तथा छात्रायें आरजू, महिमा, कविता, रिचा, अंजली की अहम भूमिका रही।