{"_id":"2-77997","slug":"Mathura-77997-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन पर मिली युवती की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन पर मिली युवती की शिनाख्त
Mathura
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में नए बस अड्डा इलाके में रेल लाइन पर मिला शव अलवर के मालाखेड़ा की युवती सुमन का था। उसके पिता ने पोस्टमार्टम हाउस आकर शिनाख्त की। आरोप है कि युवती को उसका प्रेमी सात अप्रैल को अपहरण कर लाया था।
मालाखेड़ा निवासी सूरज ने बताया कि उसके खेत का पड़ोसी युवक मनफूल उसकी पुत्री सुमन (18) का सात अप्रैल को अपहरण कर लाया था। इसकी रिपोर्ट उन्होेंने थाना मालाखेड़ा में दर्ज कराई। आरोप है कि आठ अप्रैल की रात को सुमन की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर कोतवाली क्षेत्र में फेंक दिया गया। इसकी जानकारी उन्हें नौ अप्रैल को पुलिस द्वारा दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मालाखेड़ा पुलिस व युवती के पिता के सुपुर्द कर दिया।