{"_id":"2-69792","slug":"Mathura-69792-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्रदास को सौंपी खाक चौक की महंताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्रदास को सौंपी खाक चौक की महंताई
Mathura
Updated Mon, 18 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। वंशीवट स्थित पहाड़ी बाबा आश्रम के खाक चौक पर रविवार को महंताई समारोह मनाया गया। समारोह में ब्रज मंडल के महंतों और संतों ने प्राचीन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्रदास महाराज को महंताई की चादर ओढ़ाई।
महंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि महंताई की परंपरा देवकाल से चली आ रही है। पहाड़ी बाबा आश्रम के महंत रामअवतार दास महाराज ने कहा कि जब जब समाज पर कोई विपत्ति आई तब तब संतों ने आगे आकर उस विपत्ति का सामना किया। नव नियुक्त महंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए वह पूर्ण निष्ठा और लगन से जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले महंत रामअवतार दास ने अपने गुरु भाई महंत राजेंद्रदास महाराज को चार संप्रदाय एवं अखाड़ों के सानिध्य में महंताई की चादर ओढ़ाकर महंताई सौंपी। महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, रामप्रवेशदास, किशोरीदास, माधवदास, मदन मोहनदास, सुंदरदास महाराज, सच्चिदानंद महाराज आदि उपस्थित थे।