फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   टोल पर टकराव रोकने को बनी कमेटी

टोल पर टकराव रोकने को बनी कमेटी

Fri, 15 Nov 2013 05:38 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 15 Nov 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे पर थाना फरह के गांव महुअन के निकट बने टोल प्लाजा पर टेंपो की टोल दरें अत्यधिक बढ़ा दिए जाने के बाद आए दिन टकराव को लेकर विधायक और अधिकारियों के बीच की लंबी बैठक हुई। बैठक में टोल पर टकराव टालने को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टोल कर्मियों को वर्दी पहनाने और वीआईपी गेट खुले रखने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा संचालक कंपनी की ओर से टोल से गुजरने वाले टेंपो चालकों से वसूली की दर कई गुना बढ़ा देने से रोष है। इसके चलते तीन दिन पूर्व बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश के नेतृत्व में टेंपो चालकों ने हंगामा किया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे से बिना टोल दिए वाहन गुजरे। तब प्रशासन की ओर से दो दिन में मामले के समाधान के आश्वासन पर हंगामा रुका। गुरुवार को टेंपो चालकों, विधायक पूरन प्रकाश, टोल अधिकारियों, डिप्टी कलेक्टर राजेश प्रजापति, सीओ रिफाइनरी मुकुल द्विवेदी की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक की ओर से 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को टोल फ्री निकाले जाने, वकील, पत्रकारों को वाहन पास देने, एक बार रसीद कटने पर उसे 24 घंटे तक मान्य रखने, गार्ड और अन्य कर्मचारियों को वर्दी में रहने संबंधी 17 बिंदुओं का मांगपत्र सौंपा। टोलकर्मियों को नाम सहित वर्दी पहनने, वीआईपी गेट खुले रखने संबंधी मांगें मान ली गईं और बाकी पर एक सप्ताह में विचार कर निर्णय देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed