फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बांकेबिहारी की नगरी में करिए राधे-राधे

बांकेबिहारी की नगरी में करिए राधे-राधे

Fri, 25 Oct 2013 05:37 AM IST
Mathura
Mathura Updated Fri, 25 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी की नगरी में वास का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण वृंदावन में आपके वास की ख्वाहिश पूरी करने जा रहा है। रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में दीपावली पर प्लाट के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि यहां प्लाट उसी को मिलेगा, जिस पर बांकेबिहारी की कृपा होगी। विप्रा ने प्लाट आवंटन के लिए लक्की ड्रा का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में हाईवे से जुडे़ छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना रुक्मिणी विहार भी स्थापित है। रुक्मिणी विहार योजना में ही विकास प्राधिकरण एक बार फिर प्लाट आवंटन करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया दीपावली पर शुरू होने जा रही है। इस बार 50 वर्ग मीटर से लेकर 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के प्लाट का आवंटन किया जाएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। गौरतलब रहे कि तीन साल पहले भी इस योजना में प्लाट और फ्लैट आवंटन के लिए आवेदनकर्ताओं की बड़ी भीड़ उमड़ी थी। इस बार भी प्लाट आवंटन लक्की ड्रा के माध्यम से ही कराया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------
रुक्मिणी विहार योजना में प्लाटों के आवंटन की तैयारी पूरी कर ली गई है। नवंबर के प्रारंभ में आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
- नगेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष विप्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed