{"_id":"2-68426","slug":"Mathura-68426-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव शृंखला बना गिरिराज की नगरी ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव शृंखला बना गिरिराज की नगरी ने रचा इतिहास
Mathura
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। गिरिराज की नगरी में गुरुवार को गजब उत्साह था। गिरिराज पर्वत के चहुंओर परिक्रमा मार्ग भीड़ से अटा था, यह भीड़ भारत माता के प्रति श्रद्धाभाव रखने वाले उन बेटे-बेटियों की थी जो लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए जागरूकता की मशाल थामकर निकले थे। मतदाता बनो... का आह्वान करते उनके नारे देश के लिए आगे आकर लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित कर रहे थे। दानघाटी मंदिर से शुरू हुई जागरूक नागरिकों की मानव शृंखला में लोग जुड़ते गए और एक इतिहास बन गया। इस मानव श्रृंखला रूपी माला में पंद्रह हजार लोगों ने एक-दूजे का हाथ थामकर मतदान करने का संकल्प लिया।
मौका था जिलाधिकारी विशाल चौहान के नेतृत्व में आयोजित विशेष मतदाता पुनरीक्षण के स्वीप कार्यक्रम का। इस दौरान छात्र-छात्रा, युवा, परिक्रमार्थी एवं स्थानीय लोगों ने मानव शृंखला बनाकर मतदान का संदेश दिया। डीएम ने कहा कि मानव शृंखला का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर एडीएम वित्त अवनीश शर्मा ने कहा कि मतदाता अभियान की जागरूकता का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम ब्रज के लोगों की मेहनत का परिणाम है।
मानव शृंखला में जनपद के दर्जनों प्राथमिक विद्यालय, इंटर कालेज, महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, खंड विकास के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रधानाें ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गिरिराज दानघाटी मंदिर से भीमनगर, आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा तक हजारों की संख्या में लोग अभियान में शामिल हुए। मानव शृंखला में एडीएम वित्त एवं राजस्व अवनीश शर्मा, एमवीडीएम के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप, सचिव अवधेश तिवारी, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी राजेश प्रजापति, एसडीएम सदर रमेश चंद, डीआईओएस केएल वर्मा, एबीएसए अखंड प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर संजीव कुमार, नगर पंचायत ईओ रजनीश शर्मा, हरिओम शर्मा, प्रीतम प्रजापति, मानसिंह प्रधान, नन्नू सिंह प्रधान, सुरेश चंद प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
---------
इन विद्यालयों के छात्र हुए शामिल
गोवर्धन। मानव श्रंखला में श्री बाबूलाल महाविद्यालय, श्री सिद्धविनायक महाविद्यालय, हिंदुस्तान कॉलेज फरह, जीएल बजाज, ओबीएस, जीएलए, श्रीजी बाबा डिग्री कालेज, इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, गोवर्धन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवान इंटर कॉलेज नीमगांव सहित दर्जन भी शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया।
छात्रों ने किया जागरूक
मथुुरा। राजकीय इंटर कालेज मथुरा के छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डा. अखिलेश यादव ने बताया कि विद्यालय में पोस्टर व स्लोगन, रंगोली व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान शोभित सक्सेना, यश गुप्ता, सुशील कुमार, दलवीर सिंह, विद्यासम चाहर, उमेश शर्मा, मोहित, प्रमोद कुमार, हरिश्चंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
परिक्रमार्थियों को पहनाई कैप
राधाकुंड (ब्यूरो)। मानव शृंखला के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान खासा असरकारी रहा। मानव शृंखला के दौरान कतारबद्ध खड़े स्कूली छात्र छात्राओं ने दंडवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को कैप पहनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया।
गोद में बच्चे को लेकर आई आंगनबाड़ी
राधाकुंड (ब्यूरो)। मानव शृंखला में शामिल कई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गोद में छोटे बच्चों को लेकर भी शृंखला में शामिल हुईं। निरीक्षण के दौरान डीएम भी इस दृश्य को देखकर गद्गद हुए बिना नहीं रह सके।