{"_id":"2-68424","slug":"Mathura-68424-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स के क्वार्टर से लाखों के जेवर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स के क्वार्टर से लाखों के जेवर चोरी
Mathura
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के रिफाइनरी नगर में नर्स के क्वार्टर से चोरों ने लाखों के जेवर और कीमती सामान पार कर दिया। नर्स परिवार सहित बंगलूरू गई थी।
रिफाइनरी नगर के क्वार्टर नंबर 2/39 निवासी पी नमी शर्मा पत्नी दिनेश कुमार शर्मा रिफाइनरी के अस्पताल में नर्स है। वे लोग बेटी की शादी करने पांच अक्तूबर को बंगलूरू गए थे। बुधवार शाम लौटे तो मकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर क्वार्टर में लगे एसी को निकालकर मकान में घुसे थे। चोर अलमारी से 150 ग्राम सोने की गिन्नी, डेढ़ किलो चांदी के जेवर, 10 साड़ी व अन्य कीमती सामान ले गए। दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बंगलूरू जाने से पूर्व उन्होंने रिफाइनरी नगर के सुरक्षा अधिकारी को लिखित में अवगत कराया था। इसके बाद भी उनके आवास की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई। इस मामले में रिफाइनरी पुलिस को तहरीर दी है।