{"_id":"2-68313","slug":"Mathura-68313-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरौली के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरौली के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब
Mathura
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना बरसाना के गांव हाथिया में बदमाशों की गोली का शिकार हुए शहीद सतीश परिहार के गांव की किस्मत बदलने का आश्वासन धरातल पर नहीं उतरा तो ‘अमर उजाला’ ने इसे उजागर किया। इस संदर्भ में समाचार प्रकाशित होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी ने मंगलवार को अब तक के विकास कार्यों की समीक्षा कर डीडीओ से गांव का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में डीएम विशाल चौहान ने शहीद के गांव के संपूर्ण विकास पर जिला विकास अधिकारी से चर्चा की। शहीद के गांव बरौली के विकास को लेकर डीएम से हुई चर्चा को डीडीओ उमेश कुमार त्यागी ने साझा किया। उन्होंने कहा कि गांव का विकास लोहिया समग्र विकास गांव की भांति किया जाना है। कुछ विकास कार्य शुरू हो गए हैं वहीं 40 लाख की सीसी रोड, समस्त ग्राम का विद्युतीकरण, सभी पात्रों को लोहिया आवास योजना में आवास, रि-बोर हैंडपंप, स्वच्छ शौचालय की भी सुविधाएं दी जाएंगी। डीएम के निर्देश पर 24 अक्तूबर को वह इस गांव का निरीक्षण करने भी पहुंचेंगे। ग्रामीणों से बात भी करेंगे। इसमें विद्युत सहित अब तक हुए कार्यों की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।